मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद तहसील अंतर्गत रहिमाबाद,- माल मार्ग पर स्थित रहिमाबाद रेलवे क्रॉसिंग से कुछ ही दूर स्थित कैथुलिया मोड के रास्ते पर अगर आप जा रहे हैं तो आपको कमर कस लेनी चाहिए क्योंकि गांव तक पहुंचाने के लिए आपको जर्जर सड़क,गड्ढे और धूल आदि का सामना करना पड़ सकता है आपको बता दें कई सालों पूर्व बनी यह सड़क इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी दुभर हो गया है अगर आप कैथुलीया बाजार जा रहे हैं या फिर कैथुलिया गांव जा रहे हैं तो आपको गड्ढों से भरपूर सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा आप अगर माल – रहिमाबाद रोड की तरफ से कैथुलिया गांव जा रहे हैं तो इस रास्ते से आपको गड्ढे और धूल खाते हुए गांव तक जा सकते हैं कैथुलिया गांव के ही निवासी जैनेंद्र प्रताप सिंह (जीतू) बताते हैं की काफी दिनों से खराब पड़ी इस सड़क पर बरसात के दिनों में और भी खतरनाक हो जाता है क्योंकि सड़क के गड्ढों में पानी भर जाता है तब समझ में नहीं आता है निकालना और भी मुश्किल हो जाता है पर गांव के लोगों और आसपास के लोग गांव जाने के लिए सड़क का सहारा लेते हैं लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है गांव के लोग अक्सर इस रास्ते से आना-जाना होता है कई वर्ष पूर्व निर्मित इस सड़क की आज तक मरम्मत नहीं हुई है।
कैथुलिया गांव से माल-रहिमाबाद मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दशा काफी बदहाल है




