August 8, 2026 2:17 am

जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने वरिष्ठ पत्रकार विधि सिंह को दी भाव पूर्ण श्रृद्धांजलि

लखनऊ। (संवाददाता) जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसिएशन (जे.पी.ए.) की मासिक बैठक 22 फरवरी 2026 रविवार को चिनहट क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी स्थित प्रधान कार्यालय पर संपन्न हुई।

इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों वरिष्ठ पत्रकार स्व. विधि सिंह को श्रृद्धांजलि दी गई।

मासिक बैठक में समीक्षा के दौरान जे.पी.ए .अध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि पत्रकारों के हित में जे.पी.ए.सतत कार्यरत है। प्रदेश में अगर किसी भी पत्रकार को कोई समस्या है तो जेपीए के पदाधिकारी उसका स्वत: संज्ञान लेकर उनकी हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे ने बताया कि बैठक में वरिष्ठ पत्रकार स्व. विधि सिंह को श्रृद्धांजलि दी गई और उनके द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया।

बैठक में संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पाण्डेय, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह एवं धनिश श्रीवास्तव, लखनऊ जिला अध्यक्ष सनी शाह, सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, प्रचार मंत्री सैयद इकबाल, रोशनी सोनकर पूर्णिमा आदि पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहें, जिसमें आगामी होली पर होने वाले कार्यक्रम और योजनाओ पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!