सेक्टर आई के पास घनी कॉलोनी में हुई वारदात
घर में बिखरा मिला सामान, कीमती जेवरात गायब
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में दुस्साहसिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिसंबर को गोमतीनगर के विशाल खण्ड दो महिला की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर पहुंच भी नहीं पाई थी कि बेख़ौफ़ बदमाशों ने जानकीपुर क्षेत्र स्थित के सेक्टर आई में मंगलवार देर रात एक मकान में धावा दिया और घर में अकेली रह रही 74 वर्षीय निलिमा श्रीवास्तव को गन पॉइंट पर लेते हुए में लूटपाट शुरू की। विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को बेरहमी से मौत की नींद सुलाने के नकदी सहित कीमती सामान लूटकर भाग निकले। बुधवार सुबह घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की, लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं मिल सका। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पूरे घटनाक्रम पर एक नजर
जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सेक्टर आई निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला निलिमा श्रीवास्तव अकेले रहतीं थीं। बताया जा रहा है कि रोज़ की तरह निलिमा मंगलवार शाम खाना खाने के बाद सो रहीं थीं कि देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया और जमकर तांडव मचाना शुरू कर दिया। खट-पट की आवाज सुनकर गहरी नींद में सो रहीं निलिमा श्रीवास्तव जग गई तो देखा कि उनके सामने खूंखार बदमाश खड़े हैं। विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें निशाने पर लेते हुए बेरहमी से मौत की नींद सुला दिया और घर में रखा की सामान लूटकर मौके से भाग निकले।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद तिवारी ने के मुताबिक सेक्टर आई में 74 वर्षीय नीलिमा श्रीवास्तव अकेली रहती थीं। देर रात अज्ञात बदमाशों ने उनके घर दावा बोला और लूटपाट शुरू की। खटपट पर नीलिमा की आंख खुल गई और उन्होंने इसका विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश लाखों के कीमती जेवर और नगदी समेत अन्य सामान बटोर कर फरार हो गए। सुबह घर का दरवाजा खुला और अंदर से कोई आहट न होती देख पड़ोसी अंदर गए, जहां नीलिमा की लाश पड़ी देख उनके होश उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाशों ने पूरे इतनीमान के साथ घर को खंगाला और कई घंटों तक लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए।
करीबियों पर शक की सुई
इस प्रकरण में पुलिस के शक की सुई करीबियों पर है। पुलिस के मुताबिक, दरवाजा जिस तरह से खुला था, उसे देख कर लग रहा है कि उसे खुलवाने में कोई संघर्ष नहीं हुआ। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है आरोपी परिचित थे और नीलिमा ने खुद दरवाज खोल उन्हें अंदर दाखिल करवा दिया।




