November 12, 2026 9:55 am

जानकीपुरम: संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति की मौत, शव तालाब किनारे मिला 

हालात को देख हत्या किए जाने की आंशका, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

शव को किसी जानवर ने नोचा, शिनाख्त नहीं हो सकी 

पुलिस का दावा शव 15 दिन से अधिक पुराना लग रहा है 

सहारा स्टेट कालोनी में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। जानकीपुरम थाना क्षेत्र में एक करीब 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को शव सहारा स्टेट कालोनी के भीतर बने तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता मिला। शव करीब 15 दिन पुराना लग रहा है। शरीर सड़ चुकी थी और एक हिस्सा को किसी जानवर ने नोच डाला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकीपुरम क्षेत्र स्थित सहारा स्टेट के बीच बने तालाब के किनारे झाड़ियों के बीच एक पेड़ में रस्सी के सहारे एक व्यक्ति की लाश झूलते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक शव 15 दिन पुराना लग रहा है और शरीर का एक हिस्सा किसी जानवर द्वारा नोचा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं स्थानीय लोग व्यक्ति की हत्या कर शव पेड़ से लटका देने की बात कह रहे थे, जबकि पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। पुलिस के मुताबिक शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!