August 8, 2026 2:19 am

जानलेवा: चाइनीज माझे की बिक्री को लेकर प्रदेश भर में चला अभियान, 13 गिरफ्तार 

इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को किया गया चेक

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रदेश में चाइनीज मांझे के निर्माण औऱ भण्डारण एवं उपयोग औऱ बिक्री पर रोक लगाये जाने को लेकर प्रदेश भर में अभियान चलाया गया।

इस अभियान में 117 गोदामों एवं 11,899 दुकानों को चेक किया गया।चाइनीज मांझे को लेकर चलाये गये अभियान में चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में अवैध सिंथेटिक मॉझा व शीशा लेपित नायलान पतंग डोरी की बरामदगी की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 1,93,960 रूपये है।

इस अभियान के तहत कुल चौदह मुकदमे दर्ज किये गये।अभियान के दौरान दर्ज मुकदमों में 13 व्यक्ति नामजद तथा एक व्यक्ति प्रकाश में आया है।इसमें कुल 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।डीजीपी राजीव कृष्ण नें बताया कि उच्च न्यायालय व एन०जी०टी० औऱ उ०प्र० शासन एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में समय-समय पर चाइनीज मॉझे के निर्माण औऱ भण्डारण औऱ बिक्री पर रोक लगाये जाने को लेकर समय-समय पर विशेष अभियान चलाये जाते रहें है। विगत सप्ताह इस हेतु चलाये गये विशेष अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

डीजीपी नें बताया कि प्रदेश के समस्त पुलिस आयुक्त एवं समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक औऱ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपदों को इसकी बिक्री पर रोक लगाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!