August 8, 2026 4:06 am

जुगराजगंज के बगिया बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने भोले नाथ की पूजा अर्चना, लिया आशीर्वाद

मलिहाबाद, लखनऊ। (संवाददाता) बुधवार को रहीमाबाद के तरौना गांव के समीप जुगराजगंज के पास बगिया बाबा मंदिर में गांव के बूढ़े, बच्चे, पुरुषों , महिलाओं ने आस्था के साथ बगिया बाबा मंदिर में महाकाल भोलेनाथ जी के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया आपको बता दें होली के मौके पर हर साल की तरह बगिया बाबा मंदिर में गांव के लोगों की काफी आस्था है जिसके तहत आसपास के इलाके के लोग तथा गांव के लोग होली हो या दीपावली वहां पर जाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हैं साथ ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु मंदिरों में उमड़ पड़े। आसपास के मंदिरों तथा मां बाराही देवी में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा

सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। बगिया बाबा मंदिर के महाकाल में बुधवार तड़के होली की पहली सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं का मंदिरों में आना जाना लगा रहा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!