August 8, 2026 2:23 am

जेडक्स पैरेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड ने नए आईवी फ्लूड उत्पादों का किया भव्य शुभारंभ

बाराबंकी / लखनऊ। (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के छतेना गढ़ी क्षेत्र में स्थित जेडक्स पैरेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने नए उत्पाद ट्रूपोर्ट (Trueport) और सिंगल पोर्ट आईवी फ्लूड बोतल का भव्य शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित ग्रैंड JBR होटल में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कंपनी के निदेशकगण श्री जितेंद्र पाल सिंह, श्री प्रदीप कुमार सिंह, श्री भानु प्रताप सिंह एवं श्रीमती पूर्णिमा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मजबूत स्तंभ सीए श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह द्वारा नए उत्पादों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों एवं विश्व के विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने भाग लिया, जिससे कार्यक्रम को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली।

इसके साथ ही कंपनी की 33 सदस्यीय मार्केटिंग टीम भी कार्यक्रम में उपस्थित रही, जिसका नेतृत्व श्री अनिल कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि जेडक्स पैरेंट्रल प्राइवेट लिमिटेड भारत में सबसे अधिक आईवी फ्लूड बोतलों का निर्माण करने वाली पहली कंपनी बन गई है, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

कंपनी प्रबंधन ने बताया कि नए उत्पाद उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं और मरीजों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकसित किए गए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!