August 8, 2026 2:25 am

जे.पी.ए. की छमाही बैठक संपन्न, बैठक में संगठन के सदस्यों ने ली एकजुटता की शपथ 

पत्रकारों को मिलकर लड़नी होगी अपनी लड़ाई: विवेक प्रताप सिंह 

लखनऊ। राजधानी के गोमती नगर क्षेत्र अंतर्गत एक निजी प्रतिष्ठान में जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन (रजि0) उत्तर प्रदेश (जे पी ए) ने 14 दिसंबर रविवार को छमाही बैठक का आयोजन किया। बैठक में संगठन के विस्तार से लेकर पत्रकारों के साथ घटने वाली घटनाएं और पत्रकारों की समस्याओं तथा सामाजिक स्थिति पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार फरहान इराकी की माता जी के आकस्मिक निधन की जानकारी पर संगठन के सभी सदस्यों द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई। जर्नलिस्ट प्रोटेक्शन एसोसियेशन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की पत्रकारों को संगठित होकर पत्रकारों के विषय में सोचना होगा। हमें समाज की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकालना पड़ेगा और एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागिता करनी होगी इसके लिए हम सभी को संगठित रहना होगा।

कार्यक्रम में सभी ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही जनवरी में होने वाली अगली बैठक की रूपरेखा तय की गई। बैठक में उपाध्यक्ष रवि जायसवाल कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे संरक्षक सदस्य विवेक विश्व पांडे सचिव अभिषेक सिंह मीडिया प्रभारी सत्येंद्र शर्मा उपसचिव विजय शंकर दुबे सह मीडिया प्रभारी सौरभ निगम रंजीत सिंह प्रवीण सिंह जिले की टीम से कोषाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सनी शाह आनंद सिंह बबलू रोशनी सोनकर प्रियंका निगम पूर्णिमा सोनकर निशांत सिंह शेखर सिंह अंकित गुप्ता विशाल कुमार नीरज कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!