July 31, 2026 12:06 pm

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर बलवंत हुआ घायल, गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गौकशी और उसकी तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काफी दिनों से फरार चल रहे गो-तस्कर मोनू उर्फ बलवंत को पुलिस ने बुधवार को जौनपुर जिले से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से अवैध असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

गौकशी और उसकी तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र निवासी मोनू उर्फ बलवंत का बुधवार को जौनपुर जिले में आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखते ही बलवंत ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा। पुलिस उसे अस्पताल भिजवाया, जहां से इलाज के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!