श्री डूंगरगढ़। ज्यानि देवी मेमोरियल स्कूल पुंदलसर में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 118वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्टाफ के द्वारा और उनके विचारों को याद किया गया।
इस अवसर पर संचालक श्रीमान हनुमानाराम गोदारा व प्रधानाध्यापक श्री भगवानाराम पडिहार द्वारा उनके बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया और सुभाष चंद्र बरोड़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच ने कहा उनके जन्मदिवस को देश के युवाओं के प्रेरणा स्रोत के रूप में देखा जाता है।
इस अवसर पर श्रीमान प्रधानध्यापक भगवानाराम जी, संस्था संचालक हनुमानाराम जी, वरिष्ठ अध्यापक सुभाष चंद्र बरोड़, वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जी सैनी आदी उपस्थित रहें।




