August 8, 2026 2:11 am

झपट्टा मारकर मोबाइल फोन उड़ाने वाले दो आरोपियों को पुलिस नें किया गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस ने झपट्टा मारकर मोबाइल फोन उड़ाने करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास पुत्र पंकज सिंह (23) और अरुण कुमार पुत्र किशोरी लाल (20) हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल ओप्पो सिल्वर रंग का बरामद किया है, जिसका आईएमईआई-1:863723057063995 और आईएमईआई- -2: 863723057063987 है।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी मोटरसाइकिल से राहगीरों से मोबाइल फोन झपटते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे। 18 अक्टूबर 2025 को सीतापुर के पवन सिंह का मोबाइल फोन सेवा हॉस्पिटल के पास से छीना गया था, जो इन आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपट लेते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे।

पुलिस टीम में स्वाट/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी और थाना सैरपुर की टीम शामिल थी। पुलिस उपायुक्त उत्तरी की टीम में सर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 मनीष कुमार मिश्र, उ0नि0 दीपक रानावत, हे0का0 अवधेश गिरी, हे0का0 नदीम, हे0का0 संतोष कुमार और हे0का0 अमित कुमार गौतम शामिल थे। थाना सैरपुर की टीम में उ0नि0 रामदेव, उ0नि0 सिद्धार्थ जायसवाल, का0 दिलीप द्विवेदी, का0 अरविन्द कुमार वर्मा और का0 राजू राणा शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!