August 8, 2026 2:31 am

ठाकुरगंज: बसंत कुंज योजना के ब्लॉक नंबर 39 में लगी भीषण आग, बिल्डिंग से कूदकर लोगों ने बचाई जान 

लाखों का सामान जलकर राख 

घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, पुलिस मौके 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गाजीपुर के रवीन्द्र पल्ली में बिल्डिंग में लगी आग का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि अब ठाकुरगंज क्षेत्र के बसंत कुंज योजना के ब्लॉक नंबर 39 में शुक्रवार को अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इससे वहां पर मौजूद कुछ लोग बिल्डिंग से निकलते समय गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों ने कूदकर जान बचाई और एक-दूसरे को बचाने के लिए चीख-पुकार करते रहे। पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के मुताबिक ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बसंत कुंज योजना स्थित बनी बिल्डिंग में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग लगने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ बचाव कार्य शुरू किया।

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आकर लाखों की गृहस्ती जलकर राख हो गई। पुलिस का कहना है कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि आग बुझाते और बिल्डिंग से निकलते समय कुछ लोग चोटिल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!