August 8, 2026 2:21 am

डर के आगे जीत है: बेसहारा बच्चों का सहारा बने इंस्पेक्टर हजरतगंज 

गरीब मजलूम बच्चों के साथ इंस्पेक्टर ने मनाई होली, बच्चों को दिया खास तोहफा 

दुखी बच्चों के चेहरों पर लौटाई खुशियां, वर्दी की नर्मी देख बेसहारा मासूम हुए खुश, पुलिस को दी दुआएं 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। हजरतगंज क्षेत्र लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर रोज की तरह मासूम बच्चे उछल-कूद कर खेल रहे थे और दिल की तसल्ली के लिए झूठी होली पर्व मना एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे कि इसी दौरान इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह अपने काफिले के साथ वहां जा धमके।

पुलिस की वर्दी और उनके बूटों की धमक सुन मासूम बच्चे सहम गए और भागने की कोशिश कर रहे थे कि तभी इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह आगे बढ़े और कहा डरो नहीं… डर के आगे जीत है। इंस्पेक्टर का नरम भरा लहजा सुनते ही बच्चों में मानो एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

बच्चों के हाथों में इंस्पेक्टर ने जैसे ही मिठाई, पिचकारी और नए लिबास थमाए तो वह खुशी से झूम उठे और नन्हे-मुन्ने बच्चे बोल पड़े पुलिस अंकल आप लोग बहुत अच्छे हैं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह भी भावुक हो गए और फटे-पुराने कपड़े पहने हुए बच्चों को गले लगा लिया कहा डरो मत। पुलिस इंस्पेक्टर की बात सुनने के बाद मासूम बच्चों ने इंस्पेक्टर और उनकी टीम को खूब दुआएं दी।

हालांकि कुछ इसी समाज में ऐसे लोग भी हैं जो गरीब परिवार की दहलीज पर कदम रखने से कतराते हैं, लेकिन पुलिस विभाग में तैनात इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने एक बार फिर एक बड़ी मिसाल कायम कर गरीब बेसहारा बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और और मासूमों के हाथों से माथे पर तिलक लगाकर उनका हौसला अफजाई किया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!