लखनऊ। डिवोटेड सोसाइटी फार ह्यूमन रिफार्मेशन एंड डेवलपमेंट मानवाधिकार (डीएसएचआरडी) ने 76वां गणतंत्र दिवस भमरौली शाहपुर लालाबाग निकट लोधी मार्केट दुबग्गा स्थित उत्तरप्रदेश महासचिव एस.के मोदनवाल के आवासीय कार्यालय परिसर में मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा० न्यायमूर्ति आरके रस्तोगी(पूर्व जज हाईकोर्ट प्रयागराज) एवं अतिथिगण के रूप में रमाकान्त जैसवार प्रदेश सचिव एससी/एसटी प्रकोष्ठ उ०प्र०, धनजीत गुप्ता जिलाध्यक्ष मऊ ओबीसी प्रकोष्ठ की गरिमामयी उपस्थिति रही।
न्यायमूर्ति आरके रस्तोगी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही संगठन के सभी कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी एवं राष्ट्रगान गाएं। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती एवं भीम राव अम्बेडकर जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
वही एस के मोदनवाल ने मानवाधिकारों के प्रति जागरुक कर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सुदेश कुमार ने किया जिसके बाद संगठन के सभी सदस्यों को ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया।मौके पर सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपास्थित रहे।




