रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा- उभरती चुनौतियों” विषय पर हुईं एक दिवसीय कार्यशाला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण नें पुलिस मुख्यालय में राजकीय रेलवे पुलिस के “लोगो” (प्रतीक चिन्ह) का लोकार्पण किया।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक नें जीआरपी उ०प्र० के सभी अधिकारियों औऱ कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस मौके पर बिंतन सभागार में रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा- उभरती चुनौतियों” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला “अंकुश का शुभारम्भ एडीजी रेलवे प्रकाश डी० नें किया।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।यूपी में रेलवे ट्रक की लम्बाई लगभग 16,000 किमी तथा रेलवे स्टेशनों की संख्या 1550 में तथा प्रतिदिन रेलयात्रियों की संख्या लगभग 30 लाख है। उ0प्र0 का व्यापक रेल नेटवर्क 15 रेलवे जोन तथा 12 डीआरएम के अंतर्गत विकसित है।जीआरपी उ0प्र0 बर्तमान में 06 अनुभागों एवं 65 थानों में विभाजित है। इतने बड़े रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा एवं संरक्षा अत्यत चुनौतीपूर्ण है।
एडीजी रेलवे प्रकाश डी० नें बताया कि अपराध नियंत्रण के अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान, पत्थरबाजी की रोकथाम, मानव व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु आरपीएफ, रेलवे एवं जनपदीय पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय, परीक्षा, राजनैतिक रैलियों व अन्य बड़े आयोजनों के अवसर पर भीड़ प्रबन्धन, महाकुम्भ एवं कुंभ मेला के दौरान भीड़ प्रबन्धन रेलवे सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का उपयोग एवं इसके अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जीआरपी द्वारा किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।
कार्यशाला के दौरान राजीव रंजन सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ एनआर द्वारा सेबोटॉज एवं पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम, शस्त्र तस्करी एवं विशाल विक्रम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नें नकली भारतीय मुद्रा नोट (फिकन) की रोकथाम एवं देवांश शुक्ला वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ एनआर द्वारा रेलवे सुरक्षा एवं संरक्षा में विभिन्न
आधुनिक तकनीकों के उपयोग एवं राजेश मणि, फाउंडर मदद फाउंडेशन, गोरखपुर द्वारा एण्टी हह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं शैलेन्द्र कुमार मिश्र जोनल डायरेक्टर एनसीबी लखनऊ नें ड्रग्स तस्तकरी की रोकथाम एवं प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज नें प्रबन्धन विषय पर अपने अपने विचार व्यक्त किये गये।
इस कार्यशाला में आरपीएफ एवं जीआरपी के सभी अनुभागों के राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उप- निरीक्षक, मुख्य आरक्षी औऱ आरक्षी के साथ- साथ महिला पुलिसकर्मियों नें भाग लिया।
कार्यशाला में आर भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक व एन. कोलची पुलिस महानिरीक्षक रेलवे प्रयागराज, प्रशान्त वर्मा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज व अनिल कुमार अपर पुलिस अधीक्षक स्टाफ ऑफिसर, रमेश चन्द्र राजपूत पुलिस उपाधीक्षक गोपनीय व अमित कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम लखनऊ व हरवीवेश यादव पुलिस अधीक्षक रेलवे द्वितीय लखनऊ एवं जीआरपी मुख्यालय लखनऊ के अधिकारी औऱ कर्मचारी मौजूद थे।




