August 8, 2026 2:24 am

डीसीपी पश्चिमी ने ठाकुरगंज थाने का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाये रखने के लिए डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने एसीपी चौक राजकुमार सिंह के साथ बृहस्पतिवार को ठाकुरगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। ठाकुरगंज थाना प्रभारी श्रीकांत राय सहित समस्त पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, कर्मचारी बैरिक, मेस, सम्पत्ति गृह व महिला हेल्प डेस्क चेक किया गया। सम्पत्ति गृह में सामान के रखरखाव को बेहतर करने के निर्देश दिये। थाना कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद मुंशी व महिला हेल्प डेस्क अधिकारी से पूछताछ की व आवश्यक निर्देश दिए।

साथ ही थाना क्षेत्र में निरंतर प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग, अपराध नियंत्रण व बीट क्षेत्र में भ्रमण किया जाए और थाना परिसर में साफ-सफाई रखने एवं अनावश्यक रूप से लम्बित पड़े वाहनों एवं मालों के विधिक निस्तारण के आदेश दिए गए।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!