लखनऊ। आदर्श समाज पार्टी के सचिव संतोष कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आज, 15 जनवरी को डॉ. चंद्रपाल (IAS, पूर्व सचिव, भारत सरकार) का जन्मदिन “घरोपकार दिवस” के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों को कंबल वितरण किया गया तथा बच्चों में मिठाई और मुस्कान का प्रसार किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विपुल सैंड, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भंते जी एवं अध्यक्षता श्रीमती विमला पाल ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
आदर्श समाज पार्टी के सचिव संतोष कुमार ने कहा कि डॉ.चंद्रपाल जी का जीवन समाज सेवा और मानवता के लिए समर्पित रहा है, इसलिए हमने उनके जन्मदिन को गरीबों की सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।




