July 29, 2026 3:52 am

ताउडू के अंबेडकर भवन में धूमधाम से मना ‘डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच’ का 7वाँ स्थापना दिवस

हरियाणा ताउडू। ताउडू स्थित अंबेडकर भवन में ‘डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच’ के 7वें स्थापना दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर आयोजित हुआ, जिससे समारोह की महत्ता और बढ़ गई। कार्यक्रम का सफल आयोजन मंच के राजस्थान प्रदेश उप-महामंत्री रामनिवास मेघवाल की देखरेख में हुआ।

बाबा साहेब और शहीदों को नमन

समारोह की शुरुआत भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके साथ ही कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

गरिमामयी उपस्थिति और विचार-विमर्श

कार्यक्रम में क्षेत्र एवं पड़ोसी राज्यों से आए सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में रामनिवास मेघवाल (प्रदेश उप-महामंत्री, राजस्थान, डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच) श्री नरेश प्रधान (ताऊडू) भूपेंद्र, बंटी (मथुरा), राजेश जी (भिवाड़ी), सोनू कुमार डूमोलिया (हुसैपुर) मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

समारोह में उपस्थित विद्वानों और वक्ताओं ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग, शिक्षित बनने, संगठित रहने और संघर्ष करने के संदेश पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज में सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रचार-प्रसार और दलित व वंचित वर्ग के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

शानदार मंच संचालन

कार्यक्रम में मंच का कुशल एवं प्रभावी संचालन अलवर के प्रसिद्ध शिक्षक श्री नरेश सर द्वारा किया गया। उनके ओजस्वी संबोधन और सटीक संचालन ने पूरे कार्यक्रम में समां बांधे रखा और श्रोताओं को अंत तक जोड़े रखा।

एकजुटता का संकल्प

समारोह के समापन पर आयोजक रामनिवास मेघवाल ने दूर-दराज से आए सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर सामाजिक एकता मंच भविष्य में भी बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

62
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!