August 8, 2026 2:27 am

तारिक और रितेश हत्याकांड के बाद अब रेखा हत्याकांड गोमतीनगर पुलिस के लिए चुनौती 

शव की शिनाख्त तो हो गई, पर रेखा का कातिल कौन 

पुलिस का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक दिसंबर 2017 को को बागपत जेल में मारे गए माफिया मुन्ना बजरंगी के करीबी मोहम्मद तारिक की हत्या।

पांच मार्च 2016 को गोमतीनगर के मिठाई वाला चौराहे पर इंदिरा नगर निवासी 38 वर्षीय रितेश अवस्थी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये दोनों घटनाएं किसी साधारण क्षेत्र में नहीं, बल्कि पॉश इलाके गोमतीनगर में हुई थी।

इन दोनों सनसनीखेज मामले की गुत्थी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि इसी पॉश इलाके में बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवती की जान लेकर एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। हालांकि पुलिस इस मामले में हत्या किए जाने की बात को लेकर चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।

इस मामले गोमतीनगर पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर छानबीन की, लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।

आखिर किस मकसद से विशाल खंड पहुंची युवती 

युवती की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस अधिकारियों से लेकर घरवालों का एक ही सवाल बार-बार खटक रहा है कि अलीगंज से विशाल खंड दो में आखिर किस मकसद से गई थी। यह अहम सवाल पुलिस और परिजनों को ही नहीं हर किसी को बेचैन कर रहा है। खास बात यह है कि यह घटना आम जगह नहीं बल्कि गोमतीनगर के पॉश इलाके में हुई है, जहां हर समय सायरन बजाती हुई गाडियां हर वक्त गुजरतीं हैं। पुलिस ने इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की, लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!