August 8, 2026 2:28 am

तालकटोरा: एक युवती सहित दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 

रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत मिला दोनों का शव 

प्रेमी-युगल होने की आंशका, पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। तालकटोरा क्षेत्र के जलालपुर रेलवे फाटक पर एक युवती और अधेड़ व्यक्ति ने तेज रफ्तार से दनदनाती हुई आ रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस तो दोनों का क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पर पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक दोनों शवों की पहचान सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अर्जुनगंज निवासी 25 वर्षीय दीपाली व महानगर थाना क्षेत्र स्थित निशातगंज निवासी 40 वर्षीय सूर्यकांत के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले दीपाली के घरवालों ने लापता होने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

तालकटोरा थाना क्षेत्र के जलालपुर रेलवे फाटक के पास शनिवार तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन के आगे कूदकर एक युवती व एक व्यक्ति कूद गए। रेल के पहियों से कटकर उनका शव कई टुकड़ों में बंट गया।

पुलिस के मुताबिक शवों को कब्जे लेकर छानबीन की गई तो मौके से मिले आधार कार्ड से दोनों की पहचान सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र स्थित अर्जुनगंज निवासी 25 वर्षीय दीपाली व महानगर क्षेत्र स्थित निशातगंज निवासी 40 वर्षीय सूर्यकांत के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि दीपाली के घरवालों ने दो पहले सुशांत गोल्फ सिटी थाने में लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि मृतक सूर्यकांत शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी।

पुलिस की तफ्तीश, दोनों साथ में करते थे नौकरी

पुलिस की तफ्तीश के मुताबिक मृतक सूर्यकांत और मृतका दीपाली कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कार्यालय में एक साथ नौकरी करते थे। इससे आंशका जताई जा रही है दोनों एक-दूसरे को चाहते थे और एक साथ जीने-मरने की कसमें खाईं थी, जिसकी जानकारी मिलते ही युवती के घरवालों ने विरोध किया। यह भी आंशका जताई जा रही है कि इसी के चलते शनिवार को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूदकर हमेशा के लिए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!