लखनऊ। (संवाददाता) मलिहाबाद क्षेत्र के रहीमाबाद रेलवे क्रॉसिंग तीन दिनों के लिए अस्थाई रूप से रहेगी बंद क्रॉसिंग ट्रैक पर चलेगा तीन दिनों तक काम आने जाने वाले लोगों को कैथुलिया से होते हुए दरोगा चक्की, छोटा चौराहा के पास से होते हुऐ अपने गंतव्य को जा सकेंगे इसी तरह रहीमाबाद से आने वाले छोटे वाहन गेट संख्या 241 कैथुलिया होते हुए गहदो -माल रोड पर आ सकेंगे और अपने गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं रेलवे ट्रैक पर काम के चलते तीन दिनों तक उत्तर रेलवे ने एक पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की तीन दिनों तक ट्रैक पर काम चलेगा तथा प्रशासन को भी इसके लिए भी अवगत कराया है रेलवे स्टाफ अरुण पासवान ने जानकारी देते हुए बताया ट्रैक की मरम्मत और उस पर कार्य के चलते आवागमन में लोगों को दिक्कत होगी पर सोमवार की शाम 6:00 के बाद से क्रॉसिंग सुचारू से चालू कर दी जाएगी
उत्तर रेलवे के संडीला कार्यालय से जारी एक आधिकारिक सूचना के अनुसार, रहीमाबाद-लखनऊ रेलखंड पर गेट संख्या 241 मरम्मत कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद रहेगा। यह गेट रहीमाबाद माल शेड को दसगवां लखनऊ रोड से जोड़ता है।
शनिवार से बंद होकर 01 दिसंबर 2025 को शाम 06:00 बजे तक रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात प्रभावित होगा।
लखनऊ की ओर जाने वाले बड़े वाहन मलिहाबाद गेट संख्या LC-233 SPL का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, हस्दोई की ओर जाने वाले बड़े वाहन संडीला बाई पास गेट संख्या LC-249/SPL से होकर गुजर सकते हैं।
रेलवे प्रशासन ने व्यवस्था को सुचार रूप से कार्य होने के लिए प्रशासन को भी अवगत कराया है जिसमें प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल संडीला, स्टेशन अधीक्षक रहीमाबाद, थाना प्रभारी रहीमाबाद, और थाना प्रभारी माल को अवगत कराते हुए कार्य को शनिवार से चालू करवा दिया है।




