August 8, 2026 2:28 am

तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में भिड़ी, पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत 

प्रयागराज से वाराणसी जा रहे थे कार सवार 

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तड़के उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब, जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र, ट्रक चालक व खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज जिले सुराव निवासी शयाम कृष्ण अपने बेटे अनुराग कार से वाराणसी जा रहे थे कि जैसे ही वह शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र स्थित सरदार ढाबे के पास पहुंचे कि घने कोहरे के चलते कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर ट्रक में जा भिड़ी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार और ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

इस हादसे में कार सवार पिता-पुत्र श्याम कृष्ण व अनुराग के अलावा ट्रक की सीट पर बैठे चालक व खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ सदर अमर बहादुर के मुताबिक ट्रक चालक व खलासी की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!