August 8, 2026 2:11 am

दरोगा भर्ती में अनुचित लाभ कमाने वाले को यूपी एसटीएफ को पकड़ा 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी एसटीएफ नें यूपी के मथुरा जिले के थाना राया से दरोगा भर्ती का पेपर दिलाने के नाम पर अनुचित लाभकमाने के उददेश्य से घोखाधडी कर अभ्यर्थियो से मोटी रकम लेने वाले गैंग का एक सदस्य को गिरफ्तार किया है।

मथुरा जिले के थाना राया के मौहल्ला शिवपुरी निकट रजनी लाईब्रेरी से पकड़ा गया अनुज कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम हवेली थाना राया जनपद मथुरा के पास से

एक मोबाईल फोन व दो एडमिट कार्ड औऱ चार एडमिट कार्ड अन्य परीक्षा व आठ व्हाटसप चैट व एक पुस्तक सामान्य ज्ञान की बरामद हुईं।एसटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है तथा राया में ही कोचिग करता है। कोचिग एवं रनिंग के दौरान इसकी मुलाकात गोपाल रावत से हुई थी, जिसने इससे कहा था कि वह नर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से ठगी करते है और कहते है कि उ०प्र० पुलिस में उप-निरीक्षक की भर्ती परीक्षा आने वाली है। उक्त परीक्षा पास कराने के लिए 22 लाख रूपये बताये गये थे, जिसमें तीन लाख रुपए परीक्षा देने से पहले एवं पांच लाख रूपए परीक्षा देने के पश्चात तथा शेष पैसो का शपथ पत्र एंव ब्लैक बैंक देने के लिए कहा था, जिससे अभ्यर्थी को कोई शक न हो। परीक्षा समाप्त होने के बाद यदि अभ्यर्थी खुद से पात्त हो जाता तो पैसा यह रख लेते अन्यथा उसे धीरे-धीरे वापस करते। अनुज का काम केवल अभ्यर्थी तलाश कर अपने साथी को बताना था और बाकी काम गोपाल को करना था। जो पैसे मिलते उसे यह आपस में बराबर बांट लेते।

रविवार को अनुज अभ्यर्थियों को तलाशने हेतु राया आया था। तलाश करने के बाद वह अभ्यर्थियों को गोपाल से मिलवाता। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर मामले की छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!