संवाददाता सऊद मलिहाबाद, लखनऊ मलिहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम लगभग चार बजे एक बड़ी वारदात सामने आई अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को अगवा कर लूटपाट की और उसे चलती गाड़ी से फेंक दिया पीड़ित की पहचान विपिन कुमार के रूप में हुई है जो की रहीमाबाद थाना क्षेत्र के गदिया खेड़ा का रहने वाला है घटना शनिवार शाम करीब चार बजे की है विपिन कुमार पुत्र राजाराम निवासी गदिया खेड़ा थाना रहीमाबाद जो कि शनिवार को उमा हॉस्पिटल मलिहाबाद कसमंडी में अपने मित्र को देखने गए थे।
डॉक्टर के मौजूद न होने पर वह वहां से वापस लौट रहे थे तभी मलिहाबाद चौराहे पर जाम में एक सफेद रंग की कार UP 30 AH 9595 के चालक से उसकी कहा सुनी हो गई विपिन ने लोगों की मदद से विवाद शांत कराया और नजर नगर टिकरीहार गाँव के निकट पर अपनी बाइक खड़ी कर कुछ घरेलू सामान खरीदने लगा इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने विपिन को जबरन अपनी कार में डाल लिया विपिन कार से कूदने पर पीछे से आ रही नीली ब्रेजा कार के बदमाशों ने उसे पकड़ लिया।
बदमाशों ने चलती कार में विपिन की पिटाई की और उसे 57000 की नगदी सहित एक वीवो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया बदमाश रहीमाबाद थाना क्षेत्र के भतइया गांव के पुल पर विपिन को चलती गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए इस घटना से विपिन के सर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटे आई हैं मलीहाबाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी मलिहाबाद से बात करने पर जब फोन मिलाया गया तो उनका सी यू जी फोन नंबर भी ऑफ रहा है।




