दो हत्यारोपी गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल असलहा बरामद
नोएडा के सेक्टर 75 में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलग-अलग जिलों में होली पर्व के मौके पर जहां बुधवार को लोग रंग-गुलाल खेल रहे थे कि इसी दौरान नोएडा के सेक्टर 75 में असलहों से लैस प्रेमिका के भाईयों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक का एक महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और चार साल से रिलेशनशिप में रह रहे थे। किसी बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच कहासुनी होने के बाद प्रेमिका अपने भाईयों को लेकर लेकर आई तभी घेरकर युवक के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 75 में बुधवार को आइवी सोसाइटी में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति को एक महिला के प्रेमी को उसी के भाईयों ने गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया। बताया जा रहा है कि महिला करीब चार साल से रिलेशनशिप में रहती थी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका के बीच कहासुनी होने के बाद महिला अपने भाईयों को लेकर व्यक्ति के घर जा धमकी। वह कुछ समझ पाता कि महिला के भाईयों ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर मौत के घाट उतार दिया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




