June 13, 2026 4:27 pm

दुस्साहस: बात न करने पर नाराज सिरफिरे आशिक ने युवती को मारी गोली 

दाहिने हाथ में गोली लगते ही हुई जख्मी, हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से फरार 

बड़ी बहन की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज, गोलीबाज आशिक की तलाश शुरू 

स्कार्पियो सवार पहले कहा भला-बुरा फिर घर में घुसकर दिया घटना को अंजाम 

ए अहमद सौदागर  लखनऊ। नादानी और तैश में उठाए गए कद किस कदर सिरफिरों को अपराधी बना देता है। इसकी गवाह बनी पारा क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में हुई एक वारदात। यहां एक सनकी कहें या फिर सिरफिरे आशिक आकाश कश्यप ने एक युवती को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगते ही लड़की लहूलुहान हो गई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस घायल युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर सरोजनीनगर क्षेत्र गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अफसरों के मुताबिक हमलावर की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस की तफ्तीश में सामने आया है कि आकाश कश्यप और युवती के बीच पिछले कुछ महीनों से बातचीत चल रही थी कि किसी बात को लेकर लड़की ने बात करना छोड़ी तो सिरफिरा आशिक आकाश कश्यप उसका दुश्मन बन गया और उसकी जान लेने का फैसला कर लिया।

आरोपी पारा क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाली युवती के घर जा धमका। आरोपी आकाश कश्यप घर के सामने काली रंग की स्कार्पियो खड़ी की। फिर बेखौफ आकाश कश्यप फिल्मी अंदाज में असलहा लहराते हुए कार से निकला और वहीं से भला-बुरा कहते हुए युवती के घर में धावा बोल दिया। युवती और उसकी बड़ी बहन कुछ समझ पातीं कि आकाश ने गोली मार दी। गोली लड़की के दाहिने हाथ को चीरते हुए पार कर गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे कि हमलावर असलहा लहराते हुए मौके से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक इस मामले घायल युवती की बड़ी बहन की तहरीर पर आरोपी आकाश कश्यप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

प्रेमिका की हत्या को पहुंचा प्रेमी,

सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गौरी बाजार निवासी आकाश कश्यप घरवालों के साथ रहता है। पारा के कांशीराम कालोनी में रहने वाली एक युवती से आंखें चार चल रही थी। किसी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद हुआ तो मधुर रिश्ते में किसी बात को लेकर गांठ पड़ गई। लड़की ने उससे किनारा कर लिया। बात न करने पर आकाश कश्यप का पारा सातवें आसमान पहुंच गया और उसकी जान लेने की ठान लिया। शुक्रवार को आकाश कश्यप ने घर में घुसकर युवती के ऊपर जान से मारने की नीयत से फायरिंग झोंक दी। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। शोरगुल और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती कि हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!