August 8, 2026 4:03 am

धूमधाम से मनाया गया संतशिरोमणी गुरु रविदास जन्मोत्सव

डॉ.आंबेडकर सामाजिक एकता मंच के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह का आयोजन मार्टिन पुरवा हजरतगंज, लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जे.पी. शास्त्री (पूर्व संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) ने कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र कुमार ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज का जीवन दर्शन संपूर्ण प्राणी जगत के कल्याणार्थ, उच्चतम आदर्श, समता, करुणा, मैत्री का प्रतीक है जो करोड़ों लोगों की वैचारिक प्रेरणा का स्रोत है, संत गुरु रविदास जी की शिक्षाएं न केवल उनके अनुयायियों के लिए बल्कि की संपूर्ण समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, उनके जीवन दर्शन का प्रचार-प्रसार समाज में समता और बंधुता को प्रोत्साहित करता है।

कार्यक्रम में संगठन की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं को बेस्ट सोशल वर्कर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जे.पी. शास्त्री व संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सूरज कुमार गौतम ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने संत गुरु रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में सुमित रावत, सुरेंद्र कुमार, कांति देवी, आशीष कुमार, संतोष कुमारी, माया देवी, आशा देवी, मीरा देवी, विजय लक्ष्मी गुप्ता, गरिमा, सरोज, अभिनव चौधरी सहित तमाम अनुयाई उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!