August 8, 2026 2:23 am

ननके यादव शुक्रवार शाम से लापता, मां का रो-रोकर बुरा हाल

परसपुर,गोंडा। (संवाददाता) थाना क्षेत्र के ग्राम पसका में रहने वाले ननके यादव, पुत्र राजू यादव, शुक्रवार शाम से लापता हैं। इस घटना ने उनके परिवार और गांव में हड़कंप मचा दिया है। ननके की मां का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि उनके दो भाइयों पर इसकी कोई खास चिंता नहीं दिख रही। सूत्रों के अनुसार, ननके शुक्रवार शाम को घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

ग्रामीणों का कहना है कि ननके सीधे-सादे स्वभाव के थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। ननके की मां ने लोगों से उनके बेटे के बारे में कोई जानकारी मिलने पर पुलिस या परिजनों को सूचित करने की अपील की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!