खैरथल तिजारा। राजस्थान के भरतपुर शहर में आयोजित राष्ट्रीय दिव्यांग टैलेंट एवं फैशन शो 2025 में प्रयास संस्था भरतपुर के द्वारा नरसीराम शास्त्री निवासी साालाहेड़ा तिजारा को प्रशस्ति पत्र मेडल स्मृति चिन्ह बैग देकर किया सम्मानित।
प्रयास संस्था के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के दिव्यांग साथियों ने भाग लिया जिसमें प्रतिभाओं ने अपना टैलेंट दिखाया समस्त प्रतिभागियों को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक अंजू मित्तल, संस्था के पदाधिकारी भारतीय दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी गोला, हरगोविंद, संजय समीना उस्मानी, गुनगुन, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे l




