August 8, 2026 2:21 am

नरसीराम शास्त्री को मिला दी लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा

खैरथल-तिजारा। अटल स्मृति वर्ष के तत्वाधान में आयोजित महाराजा श्री भर्तृृहरि धर्मार्थ विकास संस्थान एवं राजस्थान गौ सेवा समिति तिजारा के द्वारा स्वर्गीय श्री प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जयंती के उपलक्ष्य में नरसीराम शास्त्री को दिव्यांग सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दी लीजेंड अवार्ड ऑफ तिजारा से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बलबीर नाथ जी महाराज पूर्व जिला प्रमुख रेखा राजू यादव कपिल गुप्ता बने सिंह सुभाष सैनी रतिराम यादव रामनिवास यादव मीरा मुखीजा आदि सैकड़ो जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ो व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!