August 8, 2026 2:14 am

नवरोज पर भी बदला रहेगा यातायात व्यवस्था 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते वर्षो की भांति इस वर्ष भी शिया समुदाय द्वारा नवरोज का त्यौहार 21 मार्च को मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम प्रातःकाल से लगभग ढाई बजे तक चलता है।जिसको लेकर मार्गो पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

यातायात पुलिस के मुताबिक, 

मेडिकल क्रास (चरक) चौराहा से सामान्य यातायात अकबरीगेट (मेफेयर) तिराहा, नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा या चौक, कोनेश्वर चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।नक्खास तिराहा से अकबरी गेट (मेफेयर), मेडिकल क्रास (चरक) चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नादान महल रोड, रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा) तिराहा से सामान्य यातायात नक्खास तिराहा या गिरधारी सिंह इण्टर कालेज की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात हैदरगंज (लालमाधव) होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हैदरगंज (लालमाधव) से सामान्य यातायात टुड़ियागंज (बिल्लौचपुरा)/नक्खास की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात ऐशबाग, नाका, बुलाकी अड्डा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!