August 8, 2026 2:19 am

नसीराबाद – मकदूम पुर मार्ग के निर्माण कार्य में हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में किसानो का धरना प्रदर्शन

रायबरेली। नसीराबाद 23 फरवरी को नसीराबाद मखदुमपुर मार्ग के निर्माण में किया जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में निर्माण स्थल ग्राम लहेंगा में किसान कल्याण एशोसिएशन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय लालता प्रसाद शुक्ला तथा संचालन शिव बहादुर सिंह ने किया धरने में सदाशिव पांडे जिला अध्यक्ष चंद्रभान मोर्य, मोहम्मद इलियास ,बद्री प्रसाद, मैकूलाल ,बाबू खान ,शैलेश शुक्ला, रामस्वरूप सिंह कन्हैया पासी ओमप्रकाश ,राम पियारे पासी, मो इलियास,मौजूद रहे।

धरने में संगठन की मुख्य मांग थी कि नसीराबाद से मकदूमपुर की सड़क बनाई जा रही है इसमें भ्रष्टाचार किया गया है निर्माण सही नहीं है इसमें डामर और गिट्टी आदि सामग्री कम डाली जा रही है पटरी पर मिट्टी कम है भराईनहीं की गई है और पटरी पर अतिक्रमण है परैया नमकसार चौराहा से मखदुमपुर तक जो सड़क बन चुकी है बहुत ही घटिया बनाया इसको सही से बनाया जाए इसी मांग को लेकर के संगठनद्वारा धरना दिया गया धरने में मौके पर विभाग के ओ पी वर्मा, एक अन्य ए ई तथा जेई रजत राय मौजूद रहे।

नायब तहसीलदार सुजीत कुमार सिंह को ज्ञापन दिया गया।उन्होंने ए ई से कहा कि जहां पर गड़बड़ है उसको सुधारकर सड़क सही कराओ। ज्ञापन के पश्चात धरना समाप्त कराया गया । ।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!