November 11, 2026 11:32 pm

निगोहां: मामूली विवाद में पत्नी को मार डाला, हत्या करने के बाद कातिल फरार 

हत्यारे पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें रवाना 

शेखन खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। निगोहां थाना क्षेत्र स्थित शेखन खेड़ा गांव निवासी एक राजेश को शराब का नशा इस कदर हावी हो गया कि मामूली कहासुनी में उसने अपनी 44 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी किसी भारी वस्तु से वारकर मौत की नींद सुला दिया। घटना के आरोपित मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त दक्षिणी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के मुताबिक आरोपित पति की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस की टीमें हत्यारे की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी ने बताया कि निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी राजेश पत्नी राजेश्वरी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है।

उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि राजेश किसी बात को लेकर पत्नी राजेश्वरी की हत्या कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

खून से लथपथ पड़ी थी राजेश्वरी

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि राजेश्वरी की खून से लथपथ लाश कमरे में पड़ी थी। वहां का मंजर देख गांव वालों के रोंगटे खड़े हो गए। नशेड़ी पति राजेश बेरहमी से कत्ल करने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी का कहना है कि जांच-पड़ताल में सामने आया है कि राजेश नशे का आदी है और आए दिन पत्नी से लड़ता झाड़ता है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह रविवार को भी शराब पीकर घर आया। पति को नशे में धूत होकर देख राजेश्वरी ने विरोध किया तो उसका पारा सातवें आसमान पहुंच गया और पत्नी पर कहर बनकर बरस पड़ा। पत्नी चीख-पुकार करती रही, लेकिन बेरहम नशेड़ी पति ने उसे मौत की नींद सुलाने के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपित पति की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!