बाराबंकी/लखनऊ। नेताजी सुभाष सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश ,लखनऊ के तत्वाधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती जनता हॉस्पिटल बरेठी बाराबंकी के प्रांगण में कार्यक्रम संपन्न हुआ, संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक श्री राकेश कुमार, संचालन डॉ ओमप्रकाश ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गोबिंद प्रसाद जी अनु0आधि0 उत्तर प्रदेश सचिवालय/ संस्थान के अध्यक्ष ने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र के विचार और नीतियां आज भी प्रसांगित हैं जिन्हें अपनाकर हमें नेताजी के सपनों का भारत बनाने का प्रयास करना चाहिए और अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री राकेश कुमार ने कहा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस को सम्मान व गरिमापूर्ण स्थान दिया इसके लिए सभी देशवासी आभारी हैं आयोजक सुमित राज ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हर प्रकार से नशे से दूर रहने की अपील कर अपने बच्चों को भी नशे से सुरक्षित रखने के लिए अपील की है श्री सुमित राज जी ने स्वामी विवेकानंद जी के शिक्षा के अनुसार नशे से बचकर स्वस्थ एवं संतुलित व संपन्न पीढ़ी हो तभी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के सपनों का भारत बनाने में संपन्न हो सकेंगे विशिष्ट अतिथि डॉ रमेश चंद्र पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी जी ने आयोजक को धन्यवाद व्यक्त किया संस्थान की बढ़ती जिम्मेदारियों को देखते हुए संस्थान के संस्थापक एवं संरक्षक ने नगर निवासी सुमित राज जी को उपाध्यक्ष पद के लिए मनोनित किया। जिसे अध्यक्ष व सचिव ने अपनी सहमति देते हुए सुमित राज को बधाई देते हुए संस्था की नीतियों के अनुरूप कार्य करने की सीख देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है इस अवसर पर डॉ अवधेश कुमार वर्मा राजा डॉ राजीव कुमार राजू दीपक यादव रजत हेमांशु दीपांशु राकेश कुमार प्रधान धीरेन्द्र दिलीप रामप्रताप लक्की रचित नन्दन अरुण हिमांशु वर्मा दीपक अभय प्रेम पटेल विनय टाइगर गरिमामय उपस्थिति हुई




