August 8, 2026 5:02 am

पचास लाख की अवैध अफीम के साथ महिला सहित दो तस्करों को एएनटीएफ टीम ने दबोचा 

दस किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन, दो रेलवे टिकट व 1,190 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के एएनटीएफ यूनिट बरेली की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को भमोरा थाना क्षेत्र से एक महिला सहित दो तस्करों को पकड़ा है। एएनटीएफ टीम को इनके पास से दस किलो अवैध अफीम, एक मोबाइल फोन, दो रेलवे टिकट व 1,190 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ बरेली ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मुखबिर की सूचना पर भमोरा थाना क्षेत्र के पास से एक महिला सहित दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।

इनके पास से दस किलो अवैध अफीम बरामद हुई है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत पचास लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ बरेली टीम को सूचना मिली कि थी कि रायबरेली जिले के भमोरा थाना क्षेत्र में दो लोग अफीम की सप्लाई करने के लिए कहीं जा रहे हैं। इस सूचना पर एएनटीएफ टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से दोनों को धरदबोचा। पकड़े गए दोनों तस्करों की पहचान बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र स्थित सिरसवा गांव निवासी प्रेम गिरि व झारखंड निवासी धर्मी देवी के रूप में हुई।

पूछताछ में पकड़े गए दोनों तस्करों ने बताया कि यह लोग झारखंड से अफीम लाकर बेचने की बात स्वीकार किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!