मलिहाबाद लखनऊ।(संवाददाता)राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखनऊ को ज्ञापन सौंपकर परिषदीय शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ अतिशीघ्र प्रदान किए जाने व मानव संपदा पोर्टल पर विद्यमान तकनीकी एवं दस्तावेजी त्रुटियों के निराकरण की मांग की गई है।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को उनका वैधानिक अधिकार चयन वेतनमान शीघ्र प्रदान किया जाना आवश्यक है। मानव संपदा पोर्टल की तकनीकी त्रुटियों के कारण किसी भी शिक्षक के हित प्रभावित नहीं होने चाहिए संघ ने अधिकारी के समक्ष निम्न मांगे रखी जिसमें जनवरी 2025 से अक्टूबर 2025 तक 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले सभी पात्र शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाए, मानव संपदा पोर्टल पर लंबित प्रस्तावों की समीक्षा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए, तकनीकी एवं दस्तावेजी त्रुटियों के निराकरण हेतु विशेष टीम गठित की जाए।ज्ञापन कार्यक्रम में शालिनी सिंह, रश्मि,गरिमा विज्ञा,अरुण कुमार,देवेंद्र सिंह,रिंकू रावत,सुशील,भीम सिंह,अंकुर,प्रशांत श्रीवास्तव,संतोष,प्रदीप शिक्षक उपस्थित रहे




