न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी) लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल 21 अगस्त से 22 अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल सुबह 7ः30 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 11ः00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगे। वहां पर विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के पश्चात लगभग रात्रि 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 22 अगस्त को प्रातः लगभग 09 बजे नार्दर्न स्टेट/यू0टी0 टूरिज्म मिनिस्टर कान्फ्रंेस में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री अगले दिन 23 अगस्त को चंडीगढ़ से प्रस्थान कर शाम 09 बजे तक अपने सरकारी आवास पर पहुंचेगे।




