August 8, 2026 2:23 am

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि

मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक और आक्रोश से भर दिया है। निर्दोष नागरिकों की निर्मम हत्या से क्षुब्ध जनता अब सड़कों पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को मलिहाबाद स्थित प्रगतिशील इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एकजुट होकर पाकिस्तान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

स्कूल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सभी ने हमले में मारे गए निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘आतंकवाद मुर्दाबाद’ जैसे नारे गूंजे। छात्रों ने हाथों में विरोध के नारे लिखी तख्तियां थाम रखी थीं, जिनमें आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले पड़ोसी मुल्क के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!