August 8, 2026 2:25 am

पारा: घर में घुसकर जल निगम ठेकेदार को बंधक बनाकर लाखों की लूट

बुद्धेश्वर आदर्श विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी 

घटना के समय घर में अकेले थे ठेकेदार, गन प्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते दिनों एक लड़की को गोली मारने का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि पारा थाना क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर आदर्श विहार कालोनी में सोमवार की देर रात जल निगम के ठेकेदार पिंटू शर्मा के घर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। घर में मौजूद ठेकेदार कुछ समझ पाते कि लुटेरों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया और बंधक बनाकर घर में रखा जेवर नकदी लूट कर भाग निकले।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन बदमाशों का कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल कर लुटेरों की गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के मुताबिक पारा क्षेत्र के बुद्धेश्वर आदर्श विहार कॉलोनी निवासी पिंटू जल निगम में ठेकेदार हैं। वह घर में अकेले रहते हैं। बताया जा रहा है कि पिंटू घर में थे कि सोमवार देर रात असलहों से लैस बदमाशों ने घर में धावा बोल दिया। घर में मौजूद पिंटू जब-तक कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर बंधक बना लिया। विरोध करने पर मारा-पीटा। पिंटू ने पुलिस को बताया कि बदमाश पांच लाख रुपए की नकदी, सोने के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान लूटकर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट दस्ते के साथ छानबीन की लेकिन लुटेरों का कुछ सुराग नहीं लगा। पुलिस के मुताबिक आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!