June 8, 2026 2:56 pm

पारा: निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित बगलई गांव निवासी 40 वर्षीय राजेन्द्र कुमार रोज की तरह रविवार को पारा थाना क्षेत्र स्थित एक 19वीं मंजिल निर्माणधीन बिल्डिंग में शटरिंग का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र कुमार का काम कर रहा था कि इसी दौरान बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बिल्डिंग का ठेकेदार कौन है इसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी थी। पुलिस के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

59
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!