August 8, 2026 2:24 am

पारा में मजदूर की हत्या, इलाके में फैली सनसनी 

पारू खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला, एक आरोपी पुलिस हिरासत में 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के पारू खेड़ा गांव निवासी 30 वर्षीय शिव प्रकाश को हत्यारों ने उसी के घर के बाहर बेरहमी से कत्ल कर दिया। किसी धारदार हथियार से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए गए हैं। पुलिस एक सतीश नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर में

पारा थाना क्षेत्र के पारू खेड़ा गांव निवासी शिवदीन का 30 वर्षीय बेटा शिव प्रकाश ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रोज की तरह वह शनिवार रात खाना खाने के बाद घर की दहलीज पर सो रहा था कि देर कुछ लोगों ने किसी धारदार हथियार से हमला कर शिव प्रकाश को मौत की नींद सुला दिया। रविवार सुबह घरवाले सोकर उठे तो देखा कि शिव प्रकाश का खून से लथपथ शव घर के बाहर पड़ा है। यह माजरा देख घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने के बाद गहनता से जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। वहीं मृतक के पिता शिवदीन की तहरीर पर पुलिस हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर हत्या के आरोप में सतीश कुमार नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!