August 8, 2026 2:30 am

पीजीआई: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या, पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार 

चलती मोटरसाइकिल पर रेता था गला

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में जिस युवक की बीच-सडक पर गला रेतकर हत्या की गई थी उसकी जान किसी और ने नहीं बल्कि उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने घटना का राजफाश कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस के मुताबिक, उतरठिया गांव में प्रदीप पत्नी पूजा के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके बगल में ही रामतीर्थ रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामतीर्थ का संदीप की पत्नी पूजा के साथ अफेयर था। प्रदीप इसी बात का रामतीरथ से विरोध कर रहा था। जिसके चलते तीरथ रंजिश रख रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार को रामतीरथ ने मौका पाकर चलती बाइक पर पीछे से प्रदीप का गला रेत दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई।

एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन करते हुए शक होने पर पूजा से कडाई से पूछताछ की गयी तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद उसे और रामतीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया।

कई दिनों पहले बनाया था योजना

पुलिस के मुताबिक, पूजा और रामतीरथ के प्रेम-प्रसंग में प्रदीप रोडा बन रहा था। आएदिन वह विरोध करता था और उसका पूजा से झगडा होता था। वह रामतीरथ के घर आने जाने पर भी आपत्ति जताता था। इसके चलते दोनों ने मिलकर प्रदीप को रास्ते से हटाने का योजना बनाया और फिर मंगलवार रात रामतीरथ ने प्रदीप को झांसे में लेकर शराब पिलाई। इस दाैरान उसने भी शराब पी और फिर उसके साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ‍ चल दिया। इसी बीच पिछली सीट पर बैठे रामतीरथ ने प्रदीप का धारदार हथियार से गला रेत दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!