ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग में बुधवार को किसी बात को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली पेट से छीलते हुए पार कर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
पीजीआई थाना क्षेत्र के तेलीबाग इलाके में बुधवार को गोली चलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो पता चला कि राजीव नगर घोसियाना निवासी 25 वर्षीय अंकित वर्मा के पेट में गोली लगी है। बताया जा रहा है गोली पेट से छूकर निकल गई। पुलिस घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया , जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले पुलिस ने एक सुमित यादव नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।




