August 8, 2026 2:31 am

पीजीआई: 13 दिन से लापता युवक का शव नाले में मिला, हत्या किए जाने की आंशका 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के नीलमथा इलाके में 13 दिन से लापता एक युवक का नाले में शव उतराता मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, नीलमथा निवासी अमित कुमार ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह छोटा भाई आशीष काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पेंटिंग का काम करता था। रात में अकसर 8 से 9 बजे के बीच में घर आ जाता था। 10 जनवरी को वह रात 12 बजे तक नहीं आया।

आसपास के लोगों से बात करने पर कुछ जानकारी नहीं मिली। सुबह उठते ही परिवार के सभी सदस्यों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। काफी ढूंढने के बाद जब वह नहीं मिला तो 13 जनवरी को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था।

आशीष की पहचान के लिए परिजनों ने इलाके में पर्चे भी चिपकाए थे। इस दौरान विजय नगर इलाके के मालाग नाले में एक शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। मौके पर परिजनों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। शव की शिनाख्त कराई गई। जिसमें उसकी पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई। मृतक के परिवार में पत्नी अंजली कुमार, बेटी अर्पिता, बेटा अर्पित है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!