August 8, 2026 2:23 am

पीड़ित के साथ धर्म छुपाते हुए नाम बदलकर शादी करने वाला अभियुक्त को रहीमाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ धोखाधड़ी कर शादी करने और फिर फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पीड़िता सामाजिक कार्यकर्ता है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में एक युवक ने खुद को हिंदू धर्म का बताकर आर्य समाज मंदिर में उससे शादी की। युवक ने अपना नाम विवेक कुमार रावत पुत्र रामपाल बताया था और शादी के बाद वह लखनऊ में किराए के मकान में उसके साथ रहने लगा।

कोरोना महामारी के दौरान जब पीड़िता ने युवक से उसके घर चलने की बात कही, तो वह लॉकडाउन का बहाना बनाकर टालता रहा। बाद में वह पीड़िता के मायके में ही रहने लगा और करीब दो वर्षों तक वहीं रहा। जब पीड़िता ने बार-बार उसके घर चलने का दबाव बनाया, तो युवक आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर लखनऊ चला गया और फिर कभी लौटकर नहीं आया।

करीब एक वर्ष तक इंतजार करने के बाद भी जब युवक नहीं लौटा और फोन पर भी टालमटोल करता रहा, तो पीड़िता को शक हुआ। जब उसने खुद आरोपी के गांव पिहानी, जिला हरदोई जाकर उसकी सच्चाई जाननी चाही, तो हैरान रह गई। वहां पता चला कि युवक का असली नाम कमरूल हक पुत्र रहमतुल्लाह है और वह मुस्लिम धर्म का है। उसने धर्म व पहचान छिपाकर युवती से हिंदू बनकर शादी की थी।

पीड़िता का आरोप है कि जब वह 9 जून को आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिजन उस पर हमलावर हो गए और जान से मारने की कोशिश की। किसी तरह भागकर उसने खुद को बाथरूम में बंद किया और 1090 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को थाना पिहानी ले जाकर पूछताछ की, लेकिन पिहानी पुलिस ने घटनास्थल लखनऊ होने की बात कहकर मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया। बाद में पीड़िता ने रहीमाबाद थाना पहुंचकर तहरीर दी है।

वहीं, इंस्पेक्टर आनंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। रविवार को देर शाम को सूचना पाकर थाना प्रभारी आनंद कुमार द्विवेदी के‌ नेतृत्व में काम कर रही रहीमाबाद पुलिस जानकारी पाकर मौके पर अन्नीपुर अटेर मार्ग पर पुलिस ने खाड़ा युवक को पड़कर अपने साथ थाने पर लाई पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम कमरुद्दीन हक पुत्र रहमतुल्लाह निवासी पिहानी ग्राम दहेलिया पोस्ट पिहानी थाना पिहानी जनपद हरदोई 34 वर्ष बताया जो फर्जी नाम विवेक रावत पुत्र रामपाल निवासी 522 सेगरहाना टोला जनपद सिद्धार्थ नगर पुलिस ने न्यायालय में पेश करते हुए उसे जेल भेज दिया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!