August 8, 2026 2:27 am

पीड़ित महिलाओं की खैरख्वाह बनेंगी महिला पुलिसकर्मी

पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा, घर जाकर महिला पुलिसकर्मी दर्ज करेंगी बयान 

अदालत के आदेश पर यूपी के डीजीपी ने जारी किया फरमान 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में अब पीड़ित महिलाओं को भटकना नहीं पड़ेगा। अदालत के आदेश पर महिलाओं की पीड़ा को संज्ञान में लेते हुए यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा ने जारी किए गए फरमान में कहा कि पीड़ित महिलाओं का बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिसकर्मी उनके घर जायेंगी।

किसी भी मामलों में पीड़ित महिलाओं को थाना या फिर बयान देने के लिए अदालत की चौखट पर जातीं थीं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। उच्च न्यायालय के आदेश पर डीजीपी राजीव कृष्ण फरमान जारी किया है कि पीड़ित महिलाओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। उनकी पीड़ा सुनने और उनका बयान दर्ज करने के लिए महिला पुलिसकर्मी खुद चलकर उनके घर जायेंगी।

डीजीपी ने अपने बयान में कहा कि इस दौरान पीड़ित महिलाओं का बयान की वीडियो ग्राफी करना जरूरी होगा। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश मिलते ही यूपी के सभी जिलों की पुलिस इस कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!