चेहरे पर आई गंभीर घाव, हालत नाजुक, पुलिस अभियान के बीच हुई घटना मचा हड़कंप
ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में प्रतिबंधित मांझे से कटकर 33 वर्षीय एमआर मोहम्मद शोएब की हुई मौत का मामला थमा भी नहीं कि अब गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में चाइनीज मांझा सेवानिवृत्त फौजी ब्रजेश राय के लिए घातक साबित हुआ। ड्यूटी से वापस लौट रहे मांझे से जबड़ा कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
मुख्यमंत्री और डीजीपी राजीव कृष्ण के तमाम कोशिशों के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में चाइनीज मांझे पर रोक नहीं लग पा रही है। प्रतिबंधित मांझे से कटकर तीन लोगों की हुई मौत के बाद पुलिस प्रशासन शहर भर में अभियान चलाकर चेकिंग कर रहा था कि इसी दौरान गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में चाइनीज मांझे से कटकर रिटायर्ड फौजी ब्रजेश राय जख्मी हो गए। इससे यही लग रहा है कि शासन से लेकर पुलिस अफसरों का आदेश निर्देश पतंगबाजों के लिए मायने नहीं रखता। सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में साफ दिख रहा है कि ब्रजेश राय के चेहरे पर ऐसा लग रहा है कि किसी धारदार हथियार से काट दिया गया हो, यह किसी चाकू या फिर किसी अन्य हथियारों से नहीं बल्कि प्रतिबंधित मांझे के धार जबड़े पर लगने से बुरी तरह से घायल हो गए। यह घटना पुलिस प्रशासन के लिए एक बार फिर बड़ी चुनौती साबित हुई। तमाम चेकिंग के बाद भी पतंगबाजों का आतंक थम नहीं रहा है।




