August 8, 2026 2:10 am

पुलिस कमिश्नर हुए सख्त: ड्रोन कैमरा रखेगा अब पतंगबाजों पर नजर 

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने ड्रोन उड़ाकर की निगरानी

दो पतंगबाज गिरफ्तार, मांझा बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े फरमान पर चाइनीज मांझा से बचने और पतंगबाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देश के तहत सोमवार को पतंगबाजों की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया गया। कौन पतंगबाज पतंग उड़ा रहा है उसकी हर गतिविधि कैमरे में कैद होगी।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव की देखरेख में ड्रोन कैमरा उड़ाने के साथ-साथ क्रेन के जरिए कई फ्लाइओवर पर और खंभों पर फंसे मांझे को हटवाया।

सनद रहे कि बीते बुधवार को दुबग्गा निवासी मोहम्मद शोएब की हैदरगंज पुल मांझे से गला कटने से दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस मामले की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का सख्त तेवर देख पुलिस के आलाधिकारी सकते में आ गए और आनन-फानन में चेकिंग अभियान चलाया। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने पतंगबाजों पर लगाम लगाने और उनकी धरपकड़ के लिए ड्रोन कैमरा उड़ाया ताकि पतंगबाजों की हर गतिविधि कैमरे में कैद हो सके। वहीं पुलिस ने पहली बार दो पतंगबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मांझा बरामद किया है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!