August 8, 2026 2:29 am

पुलिस की सक्रियता की खुली पोल: गोलियों से गूंजी राजधानी  

ए अहमद सौदागर लखनऊ। दुबग्गा क्षेत्र के चरक इंस्टीट्यूट के पास जमीन की कब्जेदारी को लेकर रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी थर्रा उठी। आधे घंटे के भीतर हमलावरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली।

लाखों की जमीन पर कब्जा करने गए असलहों से लैस हमलावरों ने दस से पंद्रह राउंड गोलियां दागीं। इस दौरान प्लाट मालिक अमीनाबाद के मॉडल हाउस निवासी फहीम उर्फ जहीर जान बचाकर भाग निकले। वहीं बताया जा रहा है कि जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच काफी दिनों से तनातनी चली आ रही है और यह मामला कई बार स्थानीय थाने पर भी जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस चुप्पी साधे हुए है। नतीजतन रविवार को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के फहीम उर्फ जहीर का कहना है कि दुबग्गा क्षेत्र में उनका प्लाट है, जिस पर सर्वेश, तीर्थ, उमेश, सोफियान सहित एक दर्जन लोग आकर कब्ज़ा करने लगे। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि यह जमीन उनकी है।

फ़हीम का आरोप है उन्होंने इसकी शिकायत कई बार की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि एक प्लाट के कब्जे को लेकर है और दोनों पक्ष दावा कर रहे हैं कि जमीन हमारी है। इसी रंजिश के चलते उक्त विवादित जमीन पर मारपीट के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू की, लेकिन इससे पहले हमलावर मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!