मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र के रहीमाबाद में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर हिरासत में जेल भेज दिया गया।
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि यह मामला 10 दिसंबर 2025 का है। लखनऊ हरदोई जनपद के संडीला थाना क्षेत्र के ग्राम कल्लीखेड़ा निवासी रामजीवन ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। जिसकी
शिकायत के आधार पर रहीमाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 70(2) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 भी जोड़ी गई।
मुखबिर की सूचना पर रहीमाबाद पुलिस ने रविवार को आरोपी रोहित कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। रोहित कुमार तिवारी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र का निवासी है। उसे ग्राम गहदो से अहिंडर के पास एक कच्चे रास्ते से पकड़ा गया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।




